पूर्व मंत्री ने भटौना के अग्नि पीड़ित परिवार के बीच बांटा राहत सामग्री, सरकारी सहायता नहीं मिलने पर जताया चिंता

Sunday, November 3, 2024 - 20:19
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) राज्य के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने रविवार को क्षेत्र के भटौना मल्लाह टोली में अग्नि पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री वितरण किया। उन्होंने घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार के बीच सरकारी राहत नहीं बांटे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया. मौके पर उन्होंने अंचलाधिकारी से बात कर उन्हें 24 घंटे के अंदर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को कहा.

विदित हो कि दीपावली के रात भटौना गांव के सहनी टोला में अचानक आग लगने से मुन्ना सहनी, सुरेश सहनी सहित कई गरीबों का झोपड़ी जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में कई पशु भी हताहत हुए थे.

छठ महापर्व को देखते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार रविवार को भटौना सहनी टोला पहुंचे, जहां प्रभावित परिवार के बीच धोती, साड़ी , लूंगी , गंजी , गमछा, कंबल एवं चावल का वितरण किया.

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शमीम, अर्जुन सहनी, मनोज सहनी, रामचंद्र सहनी, देवेंद्र सहनी, शंकर पंडित, रामजी सहनी ,फौजदार सहनी , नागेश्वर सहनी , भुवनेश्वर सहनी, राजगीर सहनी, मुन्ना सहनी, अंकित कुमार, राम एकबाल सहनी, जुड़ी सहनी आदि  उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User