पूर्व कांग्रेस विधायक दीपक जोशी और अरुणोदय चौबे होंगे बीजेपी में शामिल

Mar 11, 2024 - 12:41
Mar 11, 2024 - 12:42
 0  864
पूर्व कांग्रेस विधायक दीपक जोशी और अरुणोदय चौबे होंगे बीजेपी में शामिल

भोपाल (आरएनआई) लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। नेता मौके की नजाकत को समझते हुए पाला बदल रहे है। इसी क्रम में अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। मप्र के पूर्व सीएम स्‍वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे है। वही पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे के भी बीजेपी में जाने की चर्चा है।

खबर है कि दोनों नेता आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में दोनों नेता भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।एक हफ्ते में कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका होगा, क्योंकि  बीते दिनों  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0