पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफ़ाश, 3 अपराधी गिरफ्तार

DIG एवं SSP के मार्गदर्शन में सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी क़ामयाबी

Friday, March 3, 2023 - 23:05
0
पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफ़ाश, 3 अपराधी गिरफ्तार

सहारनपुर :- डीआईजी अजय कुमार साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा द्वारा अपराधियों की धरपकड़ व अपराध की रोकथाम के लिए चलाये गये अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नागल निरीक्षक सुबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ 03 शातिर अपराधियों को गिरफ़्तार कर अन्तर्राज्यीय ठगी का पर्दाफाश किया है, एसपी देहात ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर उक्त गुड़वर्क का अनावरण किया है, मिली जानकारी के अनुसार नौजली मार्ग से बडौली की तरफ जा रही सड़क पर चेकिंग करते हुए एक कार को रोकने का प्रयास किया गया तो गाडी मे बैठे अभियुक्तगणो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया और भागने का प्रयास किया गया तो पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर RITZ गाड़ी में सवार 03 अंतरराज्यीय ठगों भावेश पटेल पुत्र लाल जी पटेल निवासी फ्लैट न0 01 बिल्डिंग न0 03 निकट स्वर्ण भूमि काम्प्लैक्स खारगर थाना खारगर जिला नवी मुम्बई महाराष्ट्र, अब्दुल अव्वल पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम अमीलो थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ व सिन्टू पुत्र हरदेव निवासी पिपरा थाना राम कृष्णानगर जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी से अभियुक्तगणों के कब्जे से 1,48,000/- (एक लाख अडतालिस हजार रूपये) व अवैध असलहा / कार0 एवं फर्जी आईडी बरामद की है, पुलिस ने अभियुक्तों को लिखापढ़ी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट-इक़बाल खान)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User