पुलिस अधीक्षक ने जन सुनवाई में आवेदकों आये आवेदकों को समक्ष में सुना, आवेदकों की समस्‍याओं/शिकायतों के त्‍वरित निराकरण के संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश

Tuesday, May 6, 2025 - 18:35
Updated: 1 year ago
0
पुलिस अधीक्षक ने जन सुनवाई में आवेदकों आये आवेदकों को समक्ष में सुना, आवेदकों की समस्‍याओं/शिकायतों के त्‍वरित निराकरण के संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) जिले में आमजन की पुलिस संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार गुना पुलिस कंट्रोल रुम स्थित सभागृह में पुलिस के बरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई कर आवेदकों को समक्ष में सुना जाता है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 06 मई 2025 मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक  अंकित सोनी द्वारा एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, डीएसपी महिला सुरक्षा युवराज सिंह चौहान, प्रभारी सीएसपी गुना भरत नोटिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मण्‍डेलिया आदि अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अपनी शिकायत लेकर में आए आवेदकों को समक्ष में सहजती से सुना गया और जिनकी शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके वैद्यानिक व समयावधि में समाधान हेतु आश्‍वस्‍त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किये जाने संबंधित एसडीओपी साहिबान सहित जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े सम्बंधित थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये गये । आज जन सुनवाई में 33 आवेदकों द्वारा अपनी शिकायतों/समस्‍याओं के आवेदन अधिकारियों को दिये गये ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User