पुणे में राजनाथ सिंह बोले: ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भरता का बेहतरीन सबूत, कांग्रेस पर साधा निशाना

Oct 16, 2025 - 15:25
 0  54
पुणे में राजनाथ सिंह बोले: ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भरता का बेहतरीन सबूत, कांग्रेस पर साधा निशाना

पुणे (आरएनआई) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे में सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए अधिकांश उपकरण स्वदेशी थे।

राजनाथ सिंह ने पिछली कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले घरेलू स्तर पर हथियारों का उत्पादन करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी और न ही रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कोई कानूनी ढांचा था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले देश विदेशों पर हथियारों की निर्भरता के आदी हो गया था।

रक्षा मंत्री ने बताया, "हमने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ठोस कदम उठाए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं की बहादुरी और स्वदेशी उपकरणों के इस्तेमाल ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत अब आत्मनिर्भर है।"

उन्होंने कहा कि रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं और अब उसके स्पष्ट परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि देश के युवाओं को इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया गया था, इसके पीछे अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले का कारण था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.