पीजी महाविद्यालय गुना के मुख्‍य भवन में राघौगढ़, बमोरी एवं ‘’बी’’ ब्‍लॉक में गुना एवं चांचौड़ा की होगी मतगणना

पीजी महाविद्यालय गुना के मुख्‍य भवन में राघौगढ़, बमोरी एवं ‘’बी’’ ब्‍लॉक में गुना एवं चांचौड़ा की होगी मतगणना, प्रत्‍येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगायी जायेंगी एवं डाक मतपत्र के लिए अलग से लगायी जायेंगी टेबल।

Saturday, November 25, 2023 - 16:37
Updated: 3 years ago
0
पीजी महाविद्यालय गुना के मुख्‍य भवन में राघौगढ़, बमोरी एवं ‘’बी’’ ब्‍लॉक में गुना एवं चांचौड़ा की होगी मतगणना

गुना, (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण राठी के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी, 29-गुना, 30-चांचौड़ा एवं विधानसभा क्षेत्र 31-राघौगढ़ सहित 1092 मतदान केंद्रों की मतगणना 03 दिसम्‍बर 2023 को होना है, इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा तैयारियों को  अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी अनुसार 03 दिसंबर 2023 को सबसे पहले प्रात: 08 बजे से डाक मतपत्र की गणना होगी। डाक मतपत्र के लिए पृथक से विधानसभावार टेबल लगायी जायेंगी।

 डाकमत पत्र की टेबल पर एक गणना सुपरवाईजर, दो ग‍णना सहायक और माईक्रो ऑब्‍जर्वर नियुक्‍त रहेंगे।  इसके पश्‍चात 08:30 बजे से ईव्‍हीएम की गणना प्रारंभ की जायेगी।

 प्रत्‍येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगायी जायेंगी जिसमें प्रत्‍येक टेबल पर एक गणना सुपरवाईजर, एक गणना सहायक और माईक्रो ऑब्‍जर्वर नियुक्‍त रहेंगे। 

विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी के 277 मतदान केंद्रों की मतगणना पीजी महाविद्यालय गुना के प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 17 में होगी, जिसमें 14-14 टेबलों पर 20 राउंड में मतगणना की जायेगी तथा डाक मतपत्र के लिए पृथक से दो टेबल लगायी जायेंगी। 

विधानसभा क्षेत्र 29-गुना के 264 मतदान केंद्रों की मतगणना पीजी महाविद्यालय गुना के पीछे ‘’बी’’  ब्‍लॉक के कक्ष क्रमांक 39 में होगी, जिसमें 14-14 टेबलों पर 19 राउंड में मतगणना की जायेगी तथा डाक मतपत्र के लिए पृथक से 6 टेबल लगायी जायेंगी। 

विधानसभा क्षेत्र 30-चांचौड़ा के 282 मतदान केंद्रों की मतगणना पीजी महाविद्यालय गुना के पीछे ‘’बी’’  ब्‍लॉक के कक्ष क्रमांक 36 में होगी, जिसमें 14-14 टेबलों पर 21 राउंड में मतगणना होगी तथा डाक मतपत्र के लिए पृथक से 3 टेबल लगायी जायेंगी। 

विधानसभा क्षेत्र 31-राघौगढ़ के 296 मतदान केंद्रों की मतगणना पीजी महाविद्यालय गुना के मुख्‍य गेट पर स्थित सभागार में होगी, जिसमें 14-14 टेबलों पर 20 राउंड में मतगणना की जायेगी तथा डाक मतपत्र के लिए पृथक से 2 टेबल लगायी जायेंगी।
उक्‍तानुसार सभी मतगणना टेबलों पर अभ्‍यर्थी अथवा उनके द्वारा नियुक्‍त एजेंट उपस्थित रहेंगे, जिनकी नियुक्ति के संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनैतिक पार्टियों के अभ्‍यर्थी/ अभिकर्ताओं को सूचित किया जा रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User