पीएम का वर्चुअल प्रसारण देखने पहुंचे सैकड़ों कृषक, 20 वीं किस्त पाकर गदगद हुए कृषक

Saturday, August 2, 2025 - 19:31
Updated: 1 year ago
0
पीएम का वर्चुअल प्रसारण देखने पहुंचे सैकड़ों कृषक, 20 वीं किस्त पाकर गदगद हुए कृषक

फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को बहुआ ब्लॉक मुख्यालय सभागार में राजकीय कृषि बीज गोदाम कार्यालय द्वारा पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषकों के खातों में सम्मान निधि की 20 वीं किस्त की दो हजार की धनराशि हस्तांतरित की गई। जिसके क्रम में बहुआ विकास खंड सभागार में पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजित हुई। जिसमें वाराणसी से पीएम के कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से प्रसारण सैकड़ों उपस्थित कृषकों के समक्ष किया गया। 

कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा कृषकों से सम-सामयिक सत्र का आयोजन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह भाजपा प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी, चकइटौली प्रधान संतोषी देवी गुप्ता, राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत, एडीओ (कृषि रक्षा) प्रमोद कुमार सिंह, एडीओ एजी सुशील पाल, बीटीएम महेंद्र प्रताप सिंह तोमर, एटीएम रणवीर सिंह, अनिरुद्ध चैहान, सत्यजीत, अखिलेश कुमार, रामू गौतम, नीरज यादव, गंगाराम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
-
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User