पालिका में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती, नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

Friday, October 3, 2025 - 20:33
Updated: 1 year ago
0
पालिका में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती, नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयती पर नगर पालिका परिषद में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का अयोजन किया गया तत्पश्चात सभागार में बापू व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। महापुरूषों के योगदान पर अध्यक्ष, सभासद एवं अधिशासी अधिकारी ने विस्तृत चर्चा की। 

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा का समापन करते हुए स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वच्छ भारत दिवस पर नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई नायको, सफाई मित्रो, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यो को मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र देकर अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने सम्मानित किया। सभासद एवं सफाई व खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ व केआर चन्द्राकर को उत्कृष्ट योगदान हेतु अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। संचालन करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय संजय सिंह ने स्वच्छ भारत दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देखे गये स्वच्छ भारत के सपने को साकार किये जाने हेतु प्रेरित किया। स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य शुभागी पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका कम्पोजिल विद्यालय रस्तोगीगंज ने स्वच्छता बनाये रखने हेतु संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष व ईओ ने स्वच्छता की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने हेतु उपस्थित लोगों से आवाहन किया। अध्यक्ष ने आगामी आने वाले दीपावली पर्व के पूर्व नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में एक वृहद साफ-सफाई का कार्यक्रम प्रस्तावित किया। ईओ ने अध्यक्ष व संजय सिंह, गुलाब सिंह एवं मो० हबीब ने अधिशासी अधिकारी को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश कुमार गौड़, केआर चन्द्राकर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई नायक, स्वच्छता दूत, सफाई मित्र व नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User