पानी का अधिक दबाव होने की वजह से टूटी मुनक नहर

हरियाणा से दिल्ली पानी की सप्लाई के लिए आने वाली मुनक नहर बवाना में रात 2:30 बजे पानी का अधिक दबाव होने की वजह से टूट गई हैं। पानी बवाना जेजे कॉलोनी इलाके में भर रहा है। नहर को सही करने का कार्य रात को ही शुरू कर दिया गया है।

Jul 11, 2024 - 12:34
 0  810
पानी का अधिक दबाव होने की वजह से टूटी मुनक नहर

नई दिल्ली (आरएनआई) शाम तक नहर सही कर दी जाएगी। उधर नहर टूटने के कारण नांगलोई और द्वारका जल शोधक संयंत्र ठप हो गए हैं। इसके अलावा हैदरपुर जल शोधन संयंत्र पर भी प्रभाव पड़ा है। हालांकि, इस संयंत्र में पश्चिमी यमुना नहर से पानी भेजा जा रहा है।

बिजली कंपनी ने बवाना जेजे कॉलोनी की बिजली काट दी है। यहां कई फुट पानी भरने के कारण करंट लगे की आशंका हो गई थी। उधर, इलाके के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कॉलोनी का दौरा किया है और उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने सामान और अपने आप को संभाले। वह बिजली चालू करने की मांग ना करें उनके लिए खाने की व्यवस्था सरकार की ओर से कराई जा रही है ,

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.