पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा; चार आरोपी गिरफ्तार

Nov 22, 2025 - 17:09
 0  54
पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा; चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पाकिस्तान से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तुर्किये और चीन में बनी महंगी पिस्तौलें भारत में मंगवाकर दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों के गैंगस्टरों को सप्लाई करता था।

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अजय, मंदीप, दलविंदर और रोहन के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में गिराए जाते थे। इसके बाद इन्हें दोबारा पैक कर भारत के विभिन्न अपराधी गिरोहों तक पहुंचाया जाता था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 विदेशी पिस्तौलें और 92 कारतूस बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद जांच और तेज कर दी गई है।

लाल किला विस्फोट मामले से मिली कड़ी
दिल्ली में यह कार्रवाई बीते 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच के दौरान सामने आई। उस घटना के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने संदिग्ध नेटवर्क्स पर निगरानी बढ़ाई थी, जिसके बाद हथियारों का यह नेटवर्क चिन्हित हुआ।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और सप्लाई चेन में जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए हो रही सीमा-पार हथियार तस्करी को लेकर भी सतर्कता और सख्ती बढ़ा दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.