पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर रिश्तों को किया शर्मसार, बच्ची ने रोते हुए बताई आपबीती

Wednesday, March 19, 2025 - 19:36
Updated: 2 years ago
0
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर रिश्तों को किया शर्मसार, बच्ची ने रोते हुए बताई आपबीती

हाथरस (आरएनआई) जिले में इंसानियत को शर्मसार करने की घटना को एक फिर अंजाम दिया गया है। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैया में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर रिश्तों को भी शर्मसार किया है। घटना की जानकारी होते ही पीड़िता के परिजनों ने पिता ने कोतवाली सासनी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी पर गए थे और पत्नी घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी बच्ची को पड़ोस के खाली मकान में ले गया, जहां उसने कुकर्म को अंजाम दिया, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। जब आसपास के लोगों ने रोती हुई बच्ची को उसके घर पहुंचाया। बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने घटना की शिकायत कोतवाली सासनी में दी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची के साथ कुकृत्य करने वाला, गांव के रिश्ते में मामा लगता है, मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं, वो जल्द सलाखों के। पीछे पहुंचाया जाएगा। एक सप्ताह में जनपद में ये माशूम बच्ची साथ कुकृत्य की दूसरी घटना है। इससे पहले सादाबाद की कोतवाली बिसाबर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User