प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न पर आक्रोशित लोगों ने प्रोफेसर के पुतले को जूते से पीटकर आग के हवाले किया

Wednesday, March 19, 2025 - 19:34
Updated: 2 years ago
0
प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न पर आक्रोशित लोगों ने प्रोफेसर के पुतले को जूते से पीटकर आग के हवाले किया

हाथरस (आरएनआई) बागला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न पर सर्व समाज मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज सर्व समाज ने एकजुट होकर बागला डिग्री कॉलेज पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने प्रोफेसर के पुतले को जूते से पीटकर आग के हवाले कर दिया। दरिंदे को फांसी दो , पीड़ितों को न्याय दो के नारे लगाये गये।सुबह सर्व समाज की एक बैठक कैलाश मन्दिर पर हुई। बैठक में बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश द्वारा छात्राओं को डरा धमकाकर उनके उत्पीड़न करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कृत्य समाज के लिये घातक है। ऐसे चरित्र के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आरोपी प्रोफेसर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सर्व समाज के लोगों ने ठाकुर जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सभी ने बागला डिग्री कॉलेज पहुँचे जहां कॉलेज गेट पर  नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दरिन्दे को फांसी दो , पीड़ितों को न्याय दो के नारे लगाये। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर रजनीश के पुतले को जूते से पीटा गया। आक्रोशित लोगों प्रोफेसर रजनीश का पुतला दहन किया।  प्रदर्शन करने वालों में नवीन प्रताप सिंह  ,प्रदीप सिंह , देवेश गौतम,धर्मेंद्र दिवाकर उर्फ अंटू ,अजय चौधरी  , नवनीत गौतम ,वरूण त्रिगुणायत , अमित ठाकुर , अमर पौरुष , डब्बू जादौन , सोहन सिहं , आदि मौजूद रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User