शाहाबाद: पहले की सरकारों में कब्रिस्तान के लिए होता था पैसा, शमशान घाटों के लिए नहीं- मुख्यमंत्री
शाहाबाद हरदोई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर बन चुका है, और वाराणसी में बेहतरीन कॉरिडोर देखने को मिल रहा है। छोटे मठ और मंदिरों पर भी काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद जयप्रकाश रावत के पक्ष में अंबेडकर पार्क में आयोजित एक विशाल जनसभा में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले की सरकारें भेदभाव का काम करती थीं। कब्रिस्तान के लिए पैसा आता था लेकिन शमशान घाटों के लिए नहीं, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सभी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रूप से सभी वर्गों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या में रविवार को देश के प्रधानमंत्री ने रोड शो किया। अयोध्या के एक लाख लोग सड़कों पर रात्रि 9:00 बजे तक डटे रहे। मोदी जी ने अयोध्या में जाकर भगवान श्री राम को दंडवत प्रणाम किया और विकसित भारत का संकल्प लिया है। योगी आदित्यनाथ ने जयप्रकाश रावत को पुनः भारी मतों से सांसद बनने की मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि का प्रतिनिधि बनकर बूथ पर जाएं और अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करें। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राज्यसभा सदस्य डॉक्टर अशोक वाजपेई, पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बर ने भी संबोधित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

