पशुपालकों के बीच पहुंच कर पशुपालन विभाग ने किया जागरूक

Wednesday, April 10, 2024 - 19:51
Updated: 3 years ago
0
पशुपालकों के बीच पहुंच कर पशुपालन विभाग ने किया जागरूक

जौनपुर (आरएनआई) सुईथाकलां बुधवार को पशुपालन विभाग के लोग संचारी रोग उसके रोकथाम को लेकर क्षेत्र के कोटिया गांव में पहुंचे ।सुकरपालकों के बीच पहुंच कर उन लोगों ने उक्त रोग व रोकथाम के उपायों को साझा कर लोगों को जागरूक किया।इस दौरान लोगों में  कृमि नाशक दवाओं का भी वितरण किया गया।

संचारी रोग अभियान के तहत  बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सुइथाकला प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के निर्देश पर विभाग के लोग कोटिया गांव पहुंचे। जहां  सूकरपालकों को संचारी रोग व उसके रोकथाम के उपायों को साझा करते हुए लोगों को  जागरूक करने का कार्य किया । इस दौरान बाड़े और आस-पास के क्षेत्रों में जल जमाव की रोकथाम, साफ-सफाई व चूने के छिड़काव पर बल देने के साथ ही  कृमि नाशक दवा का वितरण किया  गया।इस दौरान फार्मासिस्ट अरविंद कुमार , जितेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User