पर्यावरण संरक्षण व परंपरा संग ‘माटी गणेश सिद्ध गणेश’ अभियान की शुरुआत, मुंगावली में कार्यशाला आयोजित
मुंगावली (आरएनआई) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान की प्रदेशव्यापी पहल प्रारंभ की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, परंपरागत माटीकला का संरक्षण करना एवं धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।राज्य के सभी 313 विकासखण्डों में परिषद द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुंगावली विकासखण्ड में आयोजित माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यशाला में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जैन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुंगावली, विशिष्ट अतिथि डॉ. सचिन सिंह प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय मुंगावली एवं दीपक पालीवाल अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर लल्लू प्रजापति ने प्रशिक्षण प्रदान किया, वहीं विकासखण्ड समन्वयक सुखवती वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कु. पू।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

