पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दौरान, अनुशासनहीनता पर DGP का एक्शन, एडिशनल एसपी और एसआई को मिली सजा

Monday, June 16, 2025 - 19:16
Updated: 1 year ago
0
पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दौरान, अनुशासनहीनता पर DGP का एक्शन, एडिशनल एसपी और एसआई को मिली सजा

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक यानि DGP ने BJP के पचमढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान हुई एक घटना पर एक्शन लेते हुए एडिशनल एसपी और उप निरीक्षक के विरुद्ध एक्शन लिया है, डीजीपी ने दोनों अधिकारियों की उनकी वर्तमान पद स्थापना से हटाकर आईजी ऑफिस अटैच कर दिया है।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने कार्रवाई का आदेश जारी करते हुए इसे सोशल मीडिया एकाउंट X पर भी शेयर किया है, उन्होंने लिखा – कल के कदाचार के लिए दो अधिकारियों को अटैच किया गया है, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। डीजी ने लिखा- वर्दी में फ़ोर्स के अधिकारियों से उचित व्यवहार एवं आचरण की अपेक्षा की जाती है।

एडिशनल एसपी और एस आई पर DGP का एक्शन  
पुलिस महानिदेशक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस 15 जून 2025 को होटल ग्लेन व्यू के प्रवेश द्वार गेट नम्बर-1 पर आशुतोष मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं उप निरीक्षक कमल किशोर मौर्य, जिला सागर द्वारा लापरवाही पूर्ण, अमर्यादित आचरण, अनुशासनहीनता तथा पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कृत्य प्रदर्शित करने के कारण तत्काल प्रभाव से, आगामी आदेश पर्यन्त कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन सम्बद्ध किया जाता है।

पचमढ़ी में आयोजित हुआ BJP का प्रशिक्षण वर्ग 
आपको बता दें भाजपा का तीन दिवसीय सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में चल रहा है जिसका शुभारंभ 14 जून को गृह मंत्री अमित शाह ने किया और आज समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए, शिविर में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री , सांसद विधायक शामिल है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा यहाँ पुरे समय मौजूद रहे।

इस बात पर मुंहवाद हुआ था पुलिस अधिकारियों के बीच 
घटनाक्रम की जानकारी के मुताबिक कल 15 जून को होटल के गेट पर सागर में पदस्थ उप निरीक्षक कमल किशोर मौर्य ड्यूटी पर तैनात थे , इस दौरान एडिशनल एसपी नर्मदापुरम आशुतोष मिश्र वहां पहुंचे, उन्होंने जब बिना कैप ड्यूटी करते एसआई कमल किशोर को देखा तो नाराजगी जताई जिसपर दोनों में बहस होने लगी वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने एस आई को वहां से अलग कर मामला शांत किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
उधर वहां मौजूद किसी ने पुलिस अधिकारियों के विवाद का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, घटना की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भी लगी, पुलिस के आला अधिकारियों ने वीडियो भी देख अजिसके बाद आज डीजीपी कैलाश मकवाना ने एडिशनल एसपी और एस आई दोनों के कृत्य को अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और पुलिस को छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए दोनों को सजा देते हुए आईजी ऑफिस नर्मदापुरम अटैच कर दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User