पंजाब सरकार में बड़े फेर बदल की तैयारी

पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है। 

Sep 22, 2024 - 20:09
 0  702
पंजाब सरकार में बड़े फेर बदल की तैयारी

चंडीगढ़ (आरएनआई) पंजाब के मंत्रिमंडल में सोमवार को बड़े फेरबदल की तैयारी है। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों के शपथ समारोह को लेकर रविवार शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी गई। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया की मौजूदा मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, जबकि संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी की गई है। 

कैबिनेट से जिन चार मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, उनमें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। इन मंत्रियों के इस्तीफे भी शपथ समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के पास पहुंच चुके हैं। 

पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है। 

बीते दिनों नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्रिमंडल के नए विस्तार को लेकर पूरी रिपोर्ट पेश की थी, इसके बाद खुद पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले पांच नए चेहरों को लेकर सीएम, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिए गए हैं।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.