पंचायत मंत्री ने प्राथमिक शाला का किया औचक निरीक्षण
ख़ुद चखकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जानी
गुना। आज अपनी बमौरी विधानसभा के भ्रमण पर निकले प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ग्राम पंचायत इमझरा के ग्राम सेमरा में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन कर रहे छात्र छात्राओं से संवाद किया एवं उन्हें परोसा जा रहा भोजन के बारे में जानकारी ली। खाने की गुणवत्ता जानने के लिए उन्होंने कक्षा पाँचवीं की छात्रा काजल कुशवाह की थाली में से ख़ुद ख़ाना चखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

