पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भक्ति भाव के साथ मना गुरु पूर्णिमा पर्व

Monday, July 3, 2023 - 19:15
Updated: 3 years ago
0
पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भक्ति भाव के साथ मना गुरु पूर्णिमा पर्व

गुना। हिंदू धर्म में गुरु पूजन का काफी महत्व है. गुरु को शास्त्रों में ईश्वर से बड़ा दर्जा दिया गया है और उनकी पूजन के लिए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा का दिन महर्षि वेदव्यास को समर्पित होता है युक्त बात पंचमुखी मंदिर के महंत पूज्य श्री सियाराम दास जी महाराज ने गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु पूजन का महत्व बताया। उन्होंने कहा की माता-पिता के बाद अगर किसी का स्थान आता है तो वो है गुरु का. भारतीय सनातन परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है. इसी के सम्मान में हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाते हैं. मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था इसलिए कई लोग इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। 
बता दे की आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर जिले भर में विभिन्न मंदिरों पर गुरु पूजन एवं भंडारे के साथ बड़ी श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
इसी के अंतर्गत केंट स्थित पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन एवं पूज्य संत श्री सियाराम दास जी महाराज के चरण पखार कर आर्शीवाद लिया और बड़ी भव्यता के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। मंदिर पर सुबह 11 चरण पादुका पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात सिंघानिया परिवार की ओर से विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया जिसमे लगभग 5 हजार से अधिक भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User