न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, वीडियो बनाते समय हुई दर्दनाक घटना
नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके के दल्लूपुरा गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसका चचेरा भाई मोबाइल से वीडियो बना रहा था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि युवक इतना खौफनाक कदम उठा लेगा।
जानकारी के अनुसार, मृतक पवन कुमार ने अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की छाती के बाईं ओर गोली लगने का घाव पाया गया।
पुलिस को 16 मार्च को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगहों का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद ही गोली चलाई थी। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल, 10 कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद बताई जा रही है। वीडियो फुटेज की जांच में भी यही संकेत मिले हैं कि यह आत्महत्या का मामला है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)