नोएडा में फिर भड़की हिंसा: सेक्टर-80 में पत्थरबाजी, पुलिस का लाठीचार्ज; कई हिरासत में

Tuesday, April 14, 2026 - 12:34
0
नोएडा में फिर भड़की हिंसा: सेक्टर-80 में पत्थरबाजी, पुलिस का लाठीचार्ज; कई हिरासत में

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 80 नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच एक बार फिर हालात बिगड़ गए। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मंगलवार सुबह पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारी दोबारा एकत्र हो गए थे। सुबह करीब 9 बजे सेक्टर-80 इलाके में अचानक पथराव शुरू हो गया। हालात काबू से बाहर होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरु अमरदास इंटरनेशनल कंपनी के आसपास यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।

लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से साफ है कि गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों का आंदोलन अभी थमता नजर नहीं आ रहा, और प्रशासन के सामने हालात सामान्य करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User