नेपाल में आपदा के बाद कैबिनेट की आपात बैठक, 469 मौतों के बीच फिर बाढ़ का अलर्ट

Friday, August 28, 2026 - 14:38
0
नेपाल में आपदा के बाद कैबिनेट की आपात बैठक, 469 मौतों के बीच फिर बाढ़ का अलर्ट

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने शुक्रवार को काठमांडू स्थित सिंह दरबार में मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई। बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान, राहत-बचाव अभियान और आगे की पुनर्निर्माण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की गई।

नेपाल पुलिस के अनुसार, आपदा में अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,545 लोग घायल हुए हैं। रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग समेत कई प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक रसुवा से 644, नुवाकोट से 898 और धाडिंग से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

जलविद्युत सुरंग में फंसे लोगों का भी रेस्क्यू

बाढ़ के बाद रसुवा में एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में कुछ लोग फंस गए थे। नेपाली सेना ने यहां विशेष बचाव अभियान चलाकर अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

तिब्बत से फिर बाढ़ का खतरा

इसी बीच तिब्बत की ओर बांध टूटने की चेतावनी के बाद नेपाल में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चीन के सिचुआन में 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद त्रिशूली नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

वहीं, नेपाल में बाढ़ के बाद 26 भारतीय और विदेशी नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में उनकी तलाश और स्थिति की पुष्टि करने में जुटा है। फिलहाल सेना, पुलिस और हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User