नीमच में दिन दहाड़े चली गोली, एक व्यक्ति घायल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Feb 4, 2024 - 19:41
Feb 4, 2024 - 19:41
 0  4.6k
नीमच में दिन दहाड़े चली गोली, एक व्यक्ति घायल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

नीमच (आरएनआई) मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकल के आ रही है। जहां शहर के कैंट थाना क्षेत्र में अभी-अभी एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस दौरान दिन दहाड़े बीच बाजार में गोली चलने की घटना हुई है। जिसके चलते शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है।

मौके पर पुलिस बल पहुंची
दरअसल, घटना नीमच जिले के लायंस पार्क और विजय टॉकीज चौराहे के बीच गांधी भवन के पास का बताया जा रहा है। बता दें गोली की आवाज से लोगों की भीड़ की इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची। इस दौरान शहर के एसपी अमित तोलानी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0