नियुक्ति न मिलने पर फूटा नर्सिंग छात्राओं का गुस्सा, सतपुड़ा भवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Jun 18, 2024 - 21:37
Jun 18, 2024 - 21:37
 0  1.3k
नियुक्ति न मिलने पर फूटा नर्सिंग छात्राओं का गुस्सा, सतपुड़ा भवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश में मोहन सरकार से नाराज नर्सिंग छात्राओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। उसी क्रम में मंगलवार को नर्सिंग छात्राओं ने सतपुड़ा भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और अपनी नियुक्ति की मांग की गई। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने आरोप लगाया कि 18 महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आज दिनांक तक हमारी नियुक्ति नहीं की गई। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम धरना देंगे।

क्या है पूरा मामला
नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं आज सतपुड़ा भवन के सामने पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए अपनी नियुक्तियां की मांग की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वह अपनी मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके है। लेकिन अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार ने समय रहते मांग नहीं मानी तो हम सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी करेंगे।


आपको बता दें कि नेता रवि परमार का कहना है कि मध्य प्रदेश में ऐसे कई पद खाली हैं। जहां पर नर्सिंग के पास आउट छात्र-छात्राओं को नियुक्ति दी जा सकती है। लेकिन सरकार इन पदों को भर नहीं रही है, इसी को लेकर आज सतपुड़ा भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और अपनी नियुक्ति की मांग की गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0