निडर, निर्भीक व शातिर योद्धा थे शहीद मंगल पाण्डेय, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जनक की जयंती पर कांग्रेसियों ने की गोष्ठी

Saturday, July 19, 2025 - 19:57
Updated: 1 year ago
0
निडर, निर्भीक व शातिर योद्धा थे शहीद मंगल पाण्डेय, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जनक की जयंती पर कांग्रेसियों ने की गोष्ठी

फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के जनक शहीद मंगल पांडेय जी की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय जी की हिम्मत एवं सूझबूझ की जितनी तारीफ की जाए कम है। वह 24 मार्च 1857 का दिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण दिन है, जब स्वतंत्रता की लड़ाई का आगाज हुआ। जिसकी कमान आगे चलकर कांग्रेस ने संभाली और अंततः देश आजाद हो गया। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी शहीद मंगल पांडेय जी की शहादत को याद करते हुए बताया कि वह एक निडर, निर्भीक एवं शातिर योद्धा थे। जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और देश की आजादी के लिए दीवानों को एक दिशा दी। वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी ने कहा किस्वर्गीय मंगल पांडेय के द्वारा कलकत्ता से शुरू की गई स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ मेरठ में विद्रोह करा दिया और वहीं से देश में स्वतंत्रता का नशा छा गया। प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने भी शहीद मंगल पांडेय जी के स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में शेख एजाज अहमद, हिदायत उल्ला खां, सलीम खान, अतुल पासवान, सुनील मौर्य, अखंड प्रताप सिंह, अरुण जायसवाल, शकीला बानो, ओम प्रकाश कोरी, आरिफ अली, उस्मान बेग, चौधरी मोइन राइन, नसीम अंसारी, अमीन उल्ला, नफ़ीस, अकरम काले भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User