नासिर खान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पुलिस ने नकली वक्फ बोर्ड चलाने के मामले में किया था गिरफ्तार

Wednesday, December 25, 2024 - 22:04
Updated: 2 years ago
0
नासिर खान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पुलिस ने नकली वक्फ बोर्ड चलाने के मामले में किया था गिरफ्तार

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के इंदौर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ संयोगितागंज पुलिस ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी की शिकायत पर नासिर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नासिर के घर से फर्जी दस्तावेज, सील और नकली लेटर पैड बरामद किए है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वफ्फ बोर्ड के नकली दस्तावेज, सील और फर्जी लेटर पैड बनाकर दुरुपयोग करते हुए धांधली की।

मामले को लेकर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि फर्जी दस्तावेज और नकली वक्फ बोर्ड चलाने वाले नासिर खान उर्फ़ नस्सू को इंदौर के छावनी क्षेत्र स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में नकली वक्फ बोर्ड के जाली दस्तावेज और सील, फर्जी किराया नाम के साथ लेटर पैड बरामद किए है। पकड़ा गया आरोपी नासिर द्वारा फर्जी दस्तावेज का मिसयूज कर लाखो रुपए की हेराफेरी की है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में स्वयं को इंदौर की उदापूरा मस्जिद का प्रेसीडेंट बताया है आगे बताया कि वह कई पदों पर रह चुका हूँ फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है जहां से कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर पुलिस को पूछताछ के लिए सौंप दिया है बहरहाल पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User