नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्‍कर्म के फरार आरोपी को इंदौर में दबोचा

Monday, December 25, 2023 - 19:09
Updated: 3 years ago
0
नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्‍कर्म के फरार आरोपी को इंदौर में दबोचा

गुना (आरएनआई) केंट थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उससे दुष्‍कर्म के मामले में करीबन 06 माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि  11 जून को पीडि़त नाबालिग बालिका के भाई द्वारा अपनी 15 बर्षीय नाबालिग बहन के 10 जून की शाम को घर से बिना बताये कहीं चले जाने की केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट पर से अज्ञात केंट थाने में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 484/23 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।

गुना पुलिस अधीक्षक विजय खत्री के द्वारा केंट टी आई को नाबालिग को बरामद  करने के साथ आरोपी को पकड़ने के सख्त निर्देश पर केंट थाना पुलिस द्वारा उपरोक्‍त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश में 14 जून 2023 को प्रकरण की  अपह्ता को दस्‍तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

 दस्‍तयाबी पर पीडित नाबालिग द्वारा दिये गये कथनों के आधार पर आरोपी सूरज बाल्‍मीकि निवासी ग्राम कचनार जिला अशोकनगर के विरूद्ध प्रकरण में धारा 376 भादवि व 5/6 पोक्‍सो एक्‍ट इजाफा की जाकर केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी सूरज वाल्‍मीकि के इंदौर में होने की जानकारी मिलने पर केंट थाने से उपनिरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्‍व में पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया।

केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्‍यागी, उपनिरीक्षक अमित अग्रवाल, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक विनोद धाकड़ एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया शामिल थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User