नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म मामले में ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर केस दर्ज करने के कोर्ट के आदेश
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने बड़ा आदेश दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने पीड़िता के बयान और उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद थाना मदनापुर पुलिस को ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह उर्फ कल्लू, उनके पुत्र अंकुर, अभय समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक थाना मदनापुर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि न्यायालय का आदेश जारी होने के बाद नामजद आरोपी अपने-अपने ठिकानों से अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है।
मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)