नवादा में नाबालिग लड़की अपहरण कर बनाया बंधक, प्राथमिकी दर्ज

Thursday, May 29, 2025 - 10:16
0
नवादा में नाबालिग लड़की अपहरण कर बनाया बंधक, प्राथमिकी दर्ज

नवादा (आरएनआई ) नवादा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है इसके बाद नाबालिग के पिता ने मुफ्फसिल थाना पहुंचे और नाबालिग की सकुशल बरामद की गुहार लगाई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की नाबालिग कोचिंग करने के लिए घर से निकली थी जब देर शाम तक नाबालिग घर वापस नहीं लौटी तो परिजन चिंतित होकर आस पड़ोस और रिश्तेदारों में खोजबीन शुरू कर दी इस बीच अपहृत नाबालिग ने अपनी बहन के मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी की भदोखरा गांव के निवासी राहुल कुमार बहला फुसला कर ले आया है और एक कमरे में बंद कर दिया है साथ ही मारपीट भी करता है इन बातों की जानकारी देकर फोन काट दिया इसके बाद पीड़ित पिता मुफ्फसिल थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर नाबालिग़ की सकुशल बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता से प्राप्त आवेदन के आलोक मे कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User