नवागत कलेक्‍टर ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षण

कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुपस्थित चिकित्‍सकों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

Wednesday, January 3, 2024 - 19:40
Updated: 3 years ago
0
नवागत कलेक्‍टर ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनवीर सिंह बैंस द्वारा आज जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन डॉ० एस.ओ. भोला उपस्थित रहे।

आज निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर द्वारा जिला चिकित्‍सालय में स्थित पंजीयन काउंटर पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने ओपीडी के पेमेंट के लिये बारकोड लगाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्‍चात ओपीडी कक्ष, टोकन मशीन, शिशु, नैत्र, नाक, कान, गला एवं दंद चिकित्‍सा कक्ष जाकर निरीक्षण किया गया। ओपीडी कक्ष के सामने वेटिंग एरिया कम है उसकी व्‍यवस्‍था की जाये। इस दौरान चिकित्‍सालय में स्थित शौचालय की साफ-सफाई ठीक नही पायी गयी और नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी और निर्देश दिये गये कि नियमित रूप से साफ-सफाई करायी जाये तथा स्‍टाफ/मरीज टायलेट के उपयोग के लिए सांकेतिक  लगाये जाएं। लैब निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को हिदायत दी गयी कि हाथों में गलब्‍ज का उपयोग किया जावे और लैब में जांच के लिए आये मरीजों के पास यदि मोबाईल नंबर में नहीं हो तो उनके परिजनों का नंबर लिखा जाये।

जिला चिकित्‍सालय में भ्रमण के दौरान सर्जीकल वार्ड में भर्ती मरीज श्रीमति परबीन बी. के परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका मरीज विगत एक माह से भर्ती है, उनकी अभी तक सर्जरी नही की गयी। इसी प्रकार एक पाइल्‍स मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी और लापरवाही करने पर डॉ. राहुल श्रीवास्‍तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार ओपीडी कक्ष में समय पर डॉक्‍टर उपस्थित नही रहते हैं, इसकी शिकायत प्राप्‍त हुयी। इस दौरान उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये तथा दो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जैन एवं डॉ. एल.एल. धाकड़ अपने कक्ष में उपस्थित नही पाये जाने पर उन्‍हें भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान टेली मेडीसिन एवं सीएम हेल्‍प लाईन के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की और ई-संजीवनी कक्ष में निरीक्षण के दौरान रिकार्ड को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User