नवरात्रि समाप्ति पर भव्य दुर्गा पूजा, महिलाओं ने खेला सिंदूर, धूमधाम से निकाली विसर्जन यात्रा
लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में नवरात्रि की समाप्ति पर दशमी के अवसर पर लोगों ने भव्य पंडाल में मां दुर्गा का पूजन किया और महिलाओं ने सिंदूर खेला।
इसके बाद धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए विसर्जन यात्रा निकाली गई। लखनऊ में नदी के घाटों पर विसर्जन के लिए पहले से ही तैयारी की गई थी। जहां पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
नगर में जगह-जगह भव्य पंडाल लगाकर पूजा का आयोजन किया गया। वहीं, कई जगहों पर जगराते और भंडारा का भी आयोजन किया गया।
शहर में बंगाली क्लब की ओर से पंडाल लगाए गए थे। जहां पर महिलाओं ने सिंदूर खेला।
चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन के लिए झूमते गाते और जयकारा लगाते हुए लोग निकले।
इंदिरा नगर रवींद्रपल्ली पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना करती महिलाएं।
कृष्णा नगर के शुभम सिटी में प्रतापी देवी सेवा समिति की ओर से विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



