नवरात्रि आगमन का धूमधाम से स्वागत

Sunday, October 15, 2023 - 19:07
Updated: 3 years ago
0
नवरात्रि आगमन का धूमधाम से स्वागत

शाहजहांपुर, (आरएनआई) आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पर संपूर्ण मंदिर परंपरागत तरीके से सजाए गए उनमें मां दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप को दर्शाया गया तथा भक्त जनों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ माता को नमन किया। घरों में आरती पूजा हवन और कलश की स्थापना भी हुई । जहां मंदिरों और घरों में माता के जयकारे लगते रहे वहीं बाजारों में भी माता के वस्त्र आदि की रौनक बरकरार रही ।फल मिठाइयां महंगी अवश्य थी लेकिन उनके क्रय विक्रय में कोई कमी दिखाई नहीं पड़ी ।नवरात्रि के पावन और शक्ति पर्व के साथ-साथ दशहरा और दिवाली की रौनक भी बाजारों में दिखाई देने लगी।

जहां तक मंदिरों के आकर्षण का प्रश्न है बाबा विश्वनाथ मंदिर टाउन हॉल कालीबाड़ी मंदिर खिरनी बाग हनुमत धाम स्थित काली मंदिर और अन्य बहुत से मंदिर माता के दरबार के रूप में सजे हुए थे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User