काली मेला में कर सकते हैं असमाजिक उपद्रव कोतवाली में दी तहरीर

Sunday, October 15, 2023 - 20:46
Updated: 3 years ago
0
काली मेला में कर सकते हैं असमाजिक उपद्रव कोतवाली में दी तहरीर

सासनी- 15 अक्टूबर। श्री रामलीला महोत्सव के दौरान निकाले जाने वाले मां काली मेला के दौरान कुश शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव करने की सूचना मिलने पर श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने एक तहरीर कोतवाली में दी है।
रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में श्री रामलीला कमेटी महामंत्री क्रमल कुमार वाष्र्णेय ने कहा है कि श्री रामलीला महोत्सव के दौरान दिनांक बीस अक्टूबर को नगर में श्री कालीमेला का अयोजन होना है। यह मेला नगर में भ्रमण करेगा। जिसके निर्धारित मार्ग है इसके लिए प्रशासनिक अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। महामंत्री ने कहा है कि कमैटी को पता चला है कि श्री काली मेला में कुछ असमाजिक तत्व व्यवधान पैदा करने की योजना बना रहे है। महामंत्री ने तहरीर में कहा है कि निर्धारित मार्ग से अलग श्री काली मेला को सीआई अखाडा की ओर के कुछ सदस्यों के साथ षडयंत्र कर अन्य मार्ग पर ले जना है।जिसके फलस्वरूप् प्रशासनिक अनुमति के आदेश की अवहेलना झगडा फसाद होने की संभावना है। महामंत्री ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने कहा कि काली मेला का निर्धारित मार्ग मां काली चेहरा धारण व पूजा अर्चना गांधी चैक स्थित वाष्र्णेय मार्केट में होगा। पूजन के बाद रूई मंडी, बस स्टैण्ड, बडे श्री हनुमान जी मंदिर, होते हुए पुनः बस स्टैण्ड, कमला बाजार, गांधी चैक, तिकौनिया बाजार, पीपल चैराहा, पथवारी मंदि, दाऊदयाल के घर से वापस होते हुए चामण मुहल्ला, बजरिया, पुरानी सब्जी मंडी, से मंदिर वाला मोहल्ला, अयोध्या चैक रूई की मंडी, श्री रामलीला मैदान से शीतला मंदिर पर पूरा होगा। महामंत्री ने श्री काली मेंला में असमाजिक तत्वों की मंशा को देखेते हुए मार्ग न बदलने हेतु विशेष पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। जिससे मेला शांति पूर्वक पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जा सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User