नेत्र परीक्षण शिविर के समापन पर नाभाचार्य ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा 300 मरीजों का हुआ माेतियाबिंदु का आरॅपरेशन

Monday, October 30, 2023 - 20:30
Updated: 3 years ago
0
नेत्र परीक्षण शिविर के समापन पर नाभाचार्य ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा 300 मरीजों का हुआ माेतियाबिंदु का आरॅपरेशन

सिकंदराराऊ। रविवार को कचौरा के गांव सुम्मेरपुर में उमा आयुर्वेदिक्स भवन प्रांगण में  स्व मयंक शर्मा की 18 वीं पुण्यतिथ पर आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर के समापन के अवसर पर माेतियाबिंदु के ऑपरेशन हुये 300 लाभार्थियों को दवा देकर ससम्मान विदा किया गया। अब हर माह की प्रत्येक 21 को इसी परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर लगेगा जियमें मोतियाबिंदु के निशुल्क ऑपरेशन किये जायेंगे। समारोह में धर्म गुरूओं से लेकर राजनैतिक , समाजिक हस्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों के साथ जय श्रीराम के उदघोष के साथ किया गया। अपने सम्बोधन में जगतगुरू नाभा द्वाराचार्य वृन्दावन ने कहा कि नर सेवा वास्तव में नारायण सेवा के समान है। किसी के जख्म पर मरहम लगा कर किसी के आंसू पौंछना सच्ची मानवता की निशानी है। कोल अलीगढ़ विधायक अनिल पराशर ने कहा कि समाजसेवियों द्वारा जो समाज के हित के कार्य किये जाते है उससे समाज का बडी राहत मिलती है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कल्याणं करोति मथुरा तथा श्रीकृष्ण लाल शर्मा ट्रस्ट ने जो तीन सौ लोगों को माेतियाबिंदु ऑपरेशन के बाद नेत्र ज्योति आने से प्राप्त खुशी उनके चेहरे पर दृष्टिगोचर हो रही है।

विधायक वीरेन्द्र राना ने कहा कि उमा आयुर्वेदिक्स 18 वर्ष से इस प्रकार के शिविर का आयोजन कर रहा है। इससे अब तक हजारों ग्रामीण अंचल के निर्धन अभावग्रस्त महिला पुरूष लाभान्वित हुये हैं। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि वे प्रशंसा करते है इस प्रकार के कार्यों की जिनके चलते गरीब व अभावग्रस्त लोग लाभ पाकर अपना जीवन सुगम बनाते हैं। ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा व अमलेन्दु शर्मा ने कहा कि स्व मयंक शर्मा की स्मृति में इस प्रकार के आयोजन सदैव होते रहेंगे। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राधाकृष्ण दीक्षित ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कल्याणं करोति मथरा के सुनील शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा,भवानी शंकर शर्मा, शैलेश शर्मा, मुकेश चौहान, योगेश परमार, अनिरूद्ध शर्मा, प्रतीक शर्मा, वैभव उपाध्याय, देवेंद्र दीक्षित शूल, कासगंज जिला प्रचारक संदीप, एटा जिला प्रचारक विकास, राजकिशोर शर्मा, नीरज शर्मा, अजय शर्मा, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, विनय अग्रवाल, मुन्ना लाल लवानिया, सुनील वाष्र्णेय, राजेन्द्र बोहरे, ऊदल सिंह यादव आदि।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User