नगर पालिका परिषद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया फागिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

Monday, October 30, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0
नगर पालिका परिषद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया फागिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

सिकंदराराऊ। नगर में नगर पालिका ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत में डेंगू के रोकथाम के लिए फोगिंग रविवार शाम से स्प्रे प्रतिदिन चल रहा है। नगर पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
डेंगू से बुखार की बीमारी को देखते हुए इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि घर में खुला पानी न रखें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में होता है। घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, घर के आस-पास कूड़ा कचरा न होने दें l वही डेंगू की बीमारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एक्शन में नजर आए l वहीं उन्होंने त्योहारों को देखते हुए पालिका सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि नगर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस मौके पर रूप से सत्य प्रकाश बघेल, नरेश भारती, पवन शर्मा , सभासद आबिद कुरैशी, सभासद एवरन सिंह जाटव, सभासद फहीम अंसारी, सभासद बबलू अंसारी, सभासद ललित कुमार, सभासद नावेद अल्लाह नूर कुरैशी, फैजान भारती, हसनैन कुरैशी, अन्य  पालिका सफाई कर्मी मौजूद रहे l

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User