नपा चांचौड़ा में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

Monday, March 6, 2023 - 03:45
0
नपा चांचौड़ा में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
नपा चांचौड़ा में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज अपने जन्‍मदिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की सौगात दी गयी। भोपाल के जंबूरी मैदान में लगभग एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज नपा चांचौड़ा में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के कम्‍युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमति ममता मीणा द्वारा दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और माननीय मुख्‍यमंत्री के जन्‍मदिन के अवसर पर बधाई दी गयी एवं मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्‍यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप नाटानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर मीणा एवं मंडल अध्यक्ष प्रदुम्न मीना,  पार्षदगण अन्‍य जनप्रतिनिधिगण सहित अनुविभागीय अधिकारी चांचौडा विकास कुमार आनंद, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी चांचौडा महेन्‍द्र सिंह घनघोरिया, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी चांचौडा भगवान सिंह भिलाला, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User