नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले, पदस्थापना आदेश जारी

Friday, May 24, 2024 - 21:08
Updated: 2 years ago
0
नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले, पदस्थापना आदेश जारी

भोपाल (आरएनआई) मप्र शासन ने प्रदेश में जारी आदर्श आचार संहिता के बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। शासन से निर्वाचन आयोग से अनापत्ति मिलने के बाद आज 24 मई को इसके आदेश जारी किये हैं।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी किये गये तबादला आदेश में संचालनालय भोपाल में पदस्थ उप संचालक राजेश श्रीवास्तव को प्रभारी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर पदस्थ किया है वहीं भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह को प्रभारी संयुक्त संचालक रीवा संभाग रीवा पदस्थ किया है। दोनों ही अधिकारियों के मूल पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User