नकली दस्तावेज तैयार करके जमानत लेने वाले नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार

(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)

Jun 19, 2025 - 18:07
 0  189
नकली दस्तावेज तैयार करके जमानत लेने वाले नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर  (आरएनआई)  एसपी (एच) दिलप्रीत सिंह ने स्थानीय पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी मालेरकोटला कम चार्ज एसएसपी संगरूर गगन अजीत सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस संगरूर ने "नशे पर जंग" मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर धूरी के क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमानत लेने वाले नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है और 05 आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों सहित गिरफ्तार किया है।

नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस स्टेशन धुरी के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर करणबीर सिंह संधू की अगुआई में पुलिस पार्टी को श्री दमनवीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक धुरी की निगरानी में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गुरदीप सिंह नंबरदार निवासी कांझला अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर एनडीपीएस एक्ट व अन्य मामलों में आरोपियों की जमानत करवाने के लिए आधार कार्ड/फर्दन आदि जाली दस्तावेज तैयार करके अदालत में पेश करता है। एस.पी. (एच) दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस काम के बदले में वे आरोपियों से मोटी रकम वसूलते हैं, जिन्होंने पहले भी गांव कांझला के लोगों के जाली आधार कार्ड बनवाए हैं, जमीनों के फर्जी नाम दर्ज करवाए हैं, दूसरे व्यक्ति बनकर उनसे जमानत करवाई है। इस तरह से ये कथित आरोपी पुलिस व अदालतों को धोखा दे रहे हैं। इस सम्बन्ध में मुकदमा नम्बर 137 दिनांक 16.06.2025 धारा 319(2), 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) के अन्तर्गत थाना सदर धूरी बी.एन.एस. द्वारा गुरदीप सिंह नम्बरदार निवासी कांझला, सुरजीत सिंह, मनजिंदर निवासी कांझला, जगसीर सिंह सीरा तथा तीरथ सिंह निवासी लड्डा के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी गई है। जांच के दौरान आरोपी गुरदीप सिंह, सुरजीत सिंह निवासी कांझला, तीरथ सिंह निवासी लड्डा को दिनांक 16.06.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी मनजिंदर सिंह निवासी कांझला तथा जगसीर सिंह सीरा निवासी लंडा को दिनांक 17.06.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है, और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की सम्भावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.