नकली दवाओं के खिलाफ आंदोलन: पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने 11 जनवरी से की पहल, राघौगढ़ में रैली के जरिए उठेगी आवाज

Jan 7, 2025 - 14:51
Jan 7, 2025 - 14:52
 0  1.5k

गुना (आरएनआई) चाचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि _  जैसा कि आपको विदित है कि हमारे देश में सामाजिक विसंगतियों के रूप कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है l जिनमें "ड्रग्स एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री" समाज में कुरीति की तरह विकराल रूप में फैल रही है जिससे हमारी युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है , बाजार में कई प्रकार की  नकली दवाइयों का विक्रय हो रहा है,  जनहित में "नकली दवाइयों के खिलाफ आंदोलन" की शुरुआत दिनांक 11/01/2025 (शनिवार) को की जा रही है । आइए आप और हम सब मिलकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाली "नकली दवा निर्माता कंपनी एवं विक्रेताओं" के खिलाफ इस आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।*

*रैली दिनांक 11 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से स्थान मंगल भवन राघौगढ़ से प्रारंभ होकर नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई तहसील राघौगढ़ पहुंचेगी ।जहां "ड्रग्स की अवैध बिक्री एवं नकली दवा निर्माता कंपनी एवं विक्रेताओं" के खिलाफ मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से एसडीएम राघौगढ़ को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0