धोखाधड़ी कर गिरोह बनाकर कार बेचने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 1 करोड़ की 8 कार बरामद

Sunday, March 24, 2024 - 22:38
Updated: 3 years ago
0
धोखाधड़ी कर गिरोह बनाकर कार बेचने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 1 करोड़ की 8 कार बरामद

जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर पुलिस ने टास्क कंपनी में अनुबंध कर कार लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ विभिन्न कंपनियों की कार बरामद की है। कार की कीमत एक करोड़ से अधिक की है।

एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना बताया कि टास्क कंपनी में अनुबंध कर गाड़ी लगाने के नाम पर सत्येंद्र सिंह ठाकुर के साथ धोखाधड़ी की गई थी। जिसकी शिकायत सत्येंद्र सिंह ने ओमती पुलिस को की थी। शिकायत के बाद से ही जिसके बाद से ही पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि धोखाधड़ी का पूरा नेटवर्क गुजरात से संचालित हो रहा है। जबलपुर पुलिस की टीम गुजरात के सूरत पहुंची जहां तीन आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए युवकों का नाम पंकज खत्री, नवीन खत्री, पीयूष नायडू है, जों कि गुजरात से गिरोह संचालित कर रहें थे।

ओमती पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ विभिन्न कंपनियों की कार बरामद की है। तीनों आरोपी एक गिरोह का संचालन कर रहे थे। वही आरोपियों के द्वारा अनुबंध में गाड़ी लगाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता था। वहीं विभिन्न कंपनियों से भी आरोपी फाइनेंस करवा कर कार ले लिया करते थे। और उन कारों को सस्ते दामों में मार्केट में बेच दिया करते थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User