धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, गोष्ठी और रैलियों से गूंजा क्षेत्र

Tuesday, April 14, 2026 - 20:49
Updated: 4 months ago
0
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, गोष्ठी और रैलियों से गूंजा क्षेत्र

कछौना, हरदोई (आरएनआई) भारत रत्न, भारतीय संविधान व समानता के शिल्पकार, समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से गोष्ठी, रैली, भण्डारा के माध्यम से बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं ने मनाई। कस्बे में स्टेशन मार्ग पर इंदिरा मार्केट में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, सभासद विनीत लाला, विधानसभा अध्यक्ष बसपा रंजीत राव गौतम, ब्लॉक कर्मी प्यारेलाल, रमेश कुमार व राष्ट्रीय प्रबुद्ध अंबेडकर क्लब के पदाधिकारी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहां बाबा साहब ने संविधान देकर सभी को समानता के साथ जीने का अधिकार दिया। कस्बा के मोहल्ला सदर बाजार में अंबेडकर पार्क में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर लोगों ने बढ़ चढ़कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभा समसपुर, नैरा, पकरिया ऊसर, मोहाई, अरसेनी, पुरवा, कसहाई, बरौली, पुरवा, शमशेर नगर, बर्राघूमन, मानपुर, बिलोनी, त्यौरी, गोहरिया, हिंदू खेड़ा, गौढवा, पूरबखेड़ा, ऊंचौली, कोरिहाना, उनवा, गौसगंज, ताजपुर, खजोहना, रायपुर, दीननगर, झब्बू खेड़ा, उसरहा, छनोइया, पैरा, धन्धार (कमीपुर) सहित सैकड़ो स्थान पर प्रभात फेरी/गोष्टी भण्डारा आदि कार्यक्रमों के माध्यम से सेलिब्रेट किया गया। ग्राम सभा युवा टीम के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सभा में प्रभात फेरी निकाल कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस अवसर पर युवा टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश जाटव, आदर्श भारतीय, ललित गौतम, प्यारेलाल गौतम, अजय रावण, इरफान, उचितदर विक्रेता अली बक्स सहित युवा टीम ने पूरे ग्राम सभा में प्रभात रैली निकाली, ग्राम सभा टिकारी के ग्राम अरसेनी में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर ग्राम प्रधानगण सहित व ग्राम वासियों ने माल्यार्पण, विचार गोष्ठी के माध्यम से जन्म दिवस मनाया। सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. सिंह तोमर उर्फ बबलू के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई।भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारी ने अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा बाबा साहब के बताएं मार्ग पर चलकर ही सशक्त समरस एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। ग्राम ताजपुर में सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार, शिवमंगल सहित गणमान्य लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा ने अंबेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डाला, उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया, सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामचंद्र वर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रेश वर्मा, मिश्रीलाल, डॉक्टर अमरपाल, विनोद वर्मा, शिवदयाल की टीम ने पूरबखेड़ा, हेमनखेड़ा व ऊंचौली में प्रतिभाग कर अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। सनशाइन कान्वेंट स्कूल कछौना में शिक्षकगण व छात्राओं ने बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई। प्रबंधक सुनील सोनी ने बताया शिक्षा ही एक माध्यम है जो सभी नागरिकों को सशक्त बनाता है। ग्राम सभा बालामऊ में ग्राम प्रधान आलोक कुमार वर्मा उर्फ विपिन ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम मोहाई में समाजवादी पार्टी की तरफ से विचार गोष्ठी कर आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष सपा के शराफत अली ने अपने संबोधन में अंबेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डाला, उन्होंने भेदभाव, जातिवाद, ऊंच नीच खत्म कर सभी को समान रूप से जीने का अधिकार दिया। एक दलित समाज में जन्म लेने वाला बालक आगे चलकर भारत के सभी नागरिकों को समान रूप से जीने का अधिकार दिया। इस अवसर पर समय समरसता भोज कराया गया। इस अवसर पर सपा पदाधिकारी रामबली वर्मा, पूनम सरोज, तिलक चंद्र वर्मा, विनोद, ब्लॉक अध्यक्ष रियाज, विजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चन्द्रेश वर्मा, सीएल वर्मा, वारिस, सुनील वर्मा, रवींद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अजीब हैदर सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्राम सभा बर्राघूमन में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गौतम ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। ग्राम त्यौरी में अपनी वाटिका में सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश वर्मा ने चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों के साथ जयंती धूमधाम से मनाई। पूरे दिन सुबह से रात तक कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गई। जयंती पुरी त्यौहार के रूप में सभी ने बढ़चढ़कर सेलिब्रेट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User