धरनावदा थाना पुलिस द्वारा 30 हजार के इनामी दो कुख्‍यात पारदी बदमाश किये गिरफ्तार

दोंनो के विरुद्ध जारी 04-04 स्थाई वारंटों में पुलिस को थी, जिनकी लंबे समय तलाश। 

Sunday, June 23, 2024 - 21:15
Updated: 2 years ago
0
धरनावदा थाना पुलिस द्वारा 30 हजार के इनामी दो कुख्‍यात पारदी बदमाश किये गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्‍द्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्‍न अपराधों में फरार चल रहे 30 हजार रूपये के इनामी कुख्‍यात अंतर्राज्‍यीय दो पारदी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोंनो आरोपियों के विरूद्ध विभिन्‍न न्‍यायालयों से जारी 04-04 स्‍थाई वारंटों में भी गुना पुलिस को जिनकी लंबे समय से तलाश थी ।

              
 गौरतलब है कि धरनावदा थाने के अप.क्र. 192/18 धारा 294, 427, 148, 336, 353, 506 भादवि एवं फतेहगढ़ थाने के अप.क्र. 325/15 धारा 395, 397 भादवि में आरोपीगण तेगा पुत्र माखन पारदी एवं मिथुन पुत्र माखन पारदी निवासीगण ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से फतेहगढ़ थाने के अपराध में 10-10 हजार रूपये एवं धरनावदा थाने के अपराध में 05-05 हजार रूपये सहित कुल 30 हजार रुपये का इनाम उदघोषित किया गया था।

 आरोपी तेगा पारदी के विरूद्ध धरनावदा थाने पर पंजीबद्ध 04 अपराधों 1-अप.क्र. 192/18 धारा 294, 427, 148, 336, 353, 506 भादवि, 2-अप.क्र. 179/14 धारा 307, 294, 34 भादवि, 3-अप.क्र. 281/13 धारा 323, 352, 325 भादवि एवं 4-अप.क्र. 243/13 धारा 399, 400, 402 में तथा आरोपी मिथुन पारदी के विरूद्ध धरनावदा थाने पर पंजीबद्ध 04 अपराधों अप.क्र. 192/18 धारा 294, 427, 148, 336, 353, 506 भादवि, अप.क्र. 125/13 धारा 399, 400, 402 भादवि, अप.क्र. 281/13 धारा 323, 352, 325 भादवि एवं अप.क्र. 02/07 धारा 380, 427 भादवि में, जिनके न्‍यायालयीन प्रक्रियाओं से लगातार फरार रहने पर, जिनकी गिरफ्तारी हेतु संबंधित माननीय न्‍यायालयों से अलग-अलग 04-04 स्‍थाई वारंट जारी किये गये थे, जिनमें आरोपीगण तेगा पारदी एवं मिथुन पारदी की गुना पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

 उक्‍त दोंनो आरोपियों के संबंध में गत् 22 जून को मुखबिर से मिली सूचना पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर आरोपीगण तेगा पुत्र माखन पारदी उम्र 40 साल एवं मिथुन पुत्र माखन पारदी उम्र 38 साल निवासीगण ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना को दबोच लिया गया एवं उक्‍त सभी प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जिन्‍हें आज 23 जून को माननीय न्‍यायालय पेश किया गया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया है ।

आरोपी तेगा पारदी एवं मिथुन पारदी आपराधिक प्रवृत्ति के होकर जिनके विरूद्ध प्रदेश के गुना जिले के थाना धरनावदा व फतेहगढ एवं जिला ग्‍वालियर के थाना झांसी रोड़ सहित दीगर राज्‍य राजस्‍थान के जिला अजमेर, चुरू, सीकर, सुल्‍तानपुर, झुनझुनू, जोधपुर तथा गुजरात के जिला सावरकांठा के विभिन्‍न थानों में मारपीट, आत्‍मघाती हमला, आर्म्‍स एक्‍ट, डकैती की तैयारी, चोरी, लूट, डकैती आदि गंभीरतम धाराओं में क्रमश: 22 एवं 21 अपराधों सहित कुल 43 अपराध दर्ज होना पाये गये हैं।

           
धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखीनय कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक देवेन्‍द्रपाल सिंह सिकरवार, आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा, आरक्षक सत्‍येन्‍द्र गुर्जर, आरक्षक अब्‍दुल शाबिर शेख, आरक्षक आदित्य टुंडेले एवं आरक्षक प्रधुमन गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User