धमाके से दहल उठी पूरी झांसी: घरों से बाहर निकले लोग, घनघनाते रहे पुलिस अफसरों के फोन, दतिया तक सुनाई पड़ी आवाज

धमाके के साथ घरों में आई धमक से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घबराए हुए लोग अपने रिश्तेदारों से फोन करके घटना के बारे में पूछते रहे लेकिन, कोई भी इसके बारे में नहीं बता सका।

Saturday, April 26, 2025 - 01:00
0
धमाके से दहल उठी पूरी झांसी: घरों से बाहर निकले लोग, घनघनाते रहे पुलिस अफसरों के फोन, दतिया तक सुनाई पड़ी आवाज

झांसी (आरएनआई) शुक्रवार रात करीब 9:32 बजे पूरी झांसी एक तेज धमाके से दहल उठी। महानगर के साथ ही बंगरा, बरुआसागर, समेत दूर-दराज के इलाकों तक धमके की आवाज सुनाई पड़ी। धमके की वजह से घरों के शीशे तक चटक गए। दरवाजे भी हिलने लगे। घरों में भी कंपन्न महसूस हुआ। पहले भी ऐसे धमाके की आवाज सुनाई दे चुकी है, तब जांच पड़ताल में सेना के अभ्यास की वजह से ऐसी आवाज उत्पन्न होने की बात सामने आई थी।

धमाके के साथ घरों में आई धमक से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घबराए हुए लोग अपने रिश्तेदारों से फोन करके घटना के बारे में पूछते रहे लेकिन, कोई भी इसके बारे में नहीं बता सका। अंसल कॉलोनी निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी समेत अन्य का कहना है कि वह लोग घर के बाहर टहल रहे थे। उसी समय यह जोरदार धमका हुआ, लेकिन आसमान पर कोई भी चमक देखने को नहीं मिली। 

एक हेलीकॉप्टर की आवाज जरूर सुनाई पड़ रही थी। पुलिस कंट्रोल रूम के भी फोन घनघनाने लगे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है हालांकि पहले भी इस तरह का धमका सुनाई दिया था। उस दौरान छानबीन में सेना के अभ्यास की वजह से ऐसी आवाज के होने की बात सामने आई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User