धन तेरस पर सेवा भारती में मनाई गई भगवान धन्वंतरी जयंती

Oct 29, 2024 - 15:45
Oct 29, 2024 - 15:46
 0  513
धन तेरस पर सेवा भारती में मनाई गई भगवान धन्वंतरी जयंती

गुना (आरएनआई) सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय जिला चिकित्सालय परिसर में भगवान धन्वंतरि जी का पूजन अर्चन कर जयंती कार्यक्रम आरोग्य भारती एवं वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी अशोक अग्रवाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि  डॉ निर्मल सोनी , डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, सिविल सर्जन डॉ आर एस भाटी की अध्यक्षता में भगवान धन्वंतरी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के बारे में विस्तार से सभी को बताया। समाज सेवी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भगवान धन्वंतरि जी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व गहरा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करके लोग न केवल स्वास्थ्य की प्राप्ति का वरदान प्राप्त करते हैं, बल्कि अपनी संपूर्ण जीवन शैली में आयुर्वेद के सिद्धांतों को भी अपनाने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर धनतरेस पर्व की बधाई देकर खुशियां मनाई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0