द्वारका जिले में समुद्र तट पर 16 करोड़ रुपये का चरस मिला

देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने कहा कि तट पर गश्त के दौरान, स्थानीय पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों को दो रात पहले वरवाला के पास प्लास्टिक के तीन बोरे मिले, जिनमें चरस के 30 पैकेट थे।

Jun 9, 2024 - 16:00
 0  837
द्वारका जिले में समुद्र तट पर 16 करोड़ रुपये का चरस मिला

नई दिल्ली (आरएनआई) गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में समुद्र तट पर 16 करोड़ रुपये मूल्य के चरस के लावारिस पैकेट जब्त किए गए है। एक अधिकारी ने बताया कि वरवाला के पास तट पर मादक पदार्थ से भरे तीन बोरे मिले। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने कहा, "तट पर गश्त के दौरान, स्थानीय पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों को दो रात पहले वरवाला के पास प्लास्टिक के तीन बोरे मिले, जिनमें 30 पैकेट थे।

उन्होंने कहा कि सत्यापन के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों को बुलाया गया और पता चला कि पैकेटों में 32 किलोग्राम चरस है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 16 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि द्वारका पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मादक पदार्थ गहरे समुद्र से बहकर आया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.