दो लुटेरों ने पुलिया के पास चलती मोटर साइकिल से बैग लूटा

Tuesday, April 25, 2023 - 18:34
Updated: 4 years ago
0

गुना। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरा की पुलिया के पास चलती मोटरसाइकिल से दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बैग लूट कर वारदात को अंजाम दिया। बैग में जेवर सहित नगदी रूपये रखे हुए थे। पुलिस ने धारा 382 का मामला पंजीकृत किया है। 
फरियादी रोहित पुत्र रामू शिल्पकार (29) निवासी अम्बेडकर चोक बीनागंज ने बताया कि मैं बीनागंज रहता हूं, मै अपनी मां ओमबाई के साथ गुना से अपने घर वापस अपनी मोटर साईकिल पैशन प्रो से जा रहे थे। समय करीबन शाम 06 बजे की बात होगी जैसे ही देहरी गांव निकलकर गोरा की पुलिया के पास पहुचे मेरे पीछे मेरी मां ओमवति बाई बैठी थी। अचानक से पीछे से एक मोटर साईकिल पर सवार दो लडके जिनमे से पीछे बैठे व्यक्ति के मुंह पर काला कपडा बंधा था हरे से रंग की हाफ टी शर्ट पहने था मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति को, मै व मेरी मां देख नही सके, जो कि हमारे पास मे आ गये और जिससे हम दोनो ही डर गये। तभी पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति ने मेरी मां व मेरे बीच मे मोटर साईकिल पर रखे बैग को उठा लिया जिससे हम डर गये और मोटर साईकिल सवार दोनो ही अज्ञात व्यक्ति हमारा बैग लेकर तेज गति से चलाते हुये अपनी मोटर साईकिल को रेलवे पुलिया के नीचे तरफ भगाकर ले गये। जिससे डर कर मेरी मां मोटर साईकिल से नीचे गिर पढी गिरने से उनके बाये हाथ की कोहनी मे चोट होकर खून निकल आया व दोनो घुटने भी छिल गये है। हमारा बैग ग्रीन फोजी कलर का है जिसमे मेरी मां की 08 साडी व 03 नई साडी एवं आज गुना से खरीदी नई दो जोड़ी चांदी की पायलें एवं बैग मे रखे 500,500 रूपये के 50 हजार रूपये नगदी भी उक्त बैग मे रखे थे। उपरोक्त रिपोर्ट से धारा 382 का मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
फरियादी रोहित ने बताया कि हमारे साथ लूट की वारदात हुई है और दो लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है हमारे पीछे से गाड़ी लाकर चलती हुई गाड़ी से बैग लूटकर दोनों लुटेरे भाग निकले और मेरी मां जमीन पर गिर गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User