देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर छात्राओं ने बनाई चित्र कला रंगोली

Saturday, May 24, 2025 - 15:02
Updated: 1 year ago
0
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर छात्राओं ने बनाई चित्र कला रंगोली

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर  *24 मई, 2025 शनिवार को सुबह 11 बजे, स्थान महावीर पुरा स्थित सरस्वती शिशु विधा मंदिर गुना में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर चित्र कला रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्राओं द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन पर रंगोली बनाकर उनको याद किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरष्कृत कर किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता आलोक विजयवर्गीय, जिला महामंत्री संतोष धाकड़, जिलामंत्री सुशील दहीफले,  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष परेश भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित कर लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला तत्पश्चात विजेता टीमों को गिफ्ट प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया सभी छात्राओं से लोकमाता के जीवन पर चलने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में जजों प्रथम पुरस्कार पूजा सिंह वाल्के को प्रदान किया जिन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई की शानदार रंगोली बनाई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User