देवा पारदी हिरासत मौत: फरार आरोपियों पर CBI ने दो लाख का इनाम घोषित

Thursday, September 25, 2025 - 22:26
Updated: 12 months ago
0
देवा पारदी हिरासत मौत: फरार आरोपियों पर CBI ने दो लाख का इनाम घोषित

गुना (आरएनआई) देवा पारदी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में फिर से हो रही है, जहां कोर्ट ने पिछली सुनवाई में गिरफ्तारी में ढील पर सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई थी और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए थे। मामला 14 जुलाई 2024 की शाम का है। देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम को चोरी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद देवा की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताडऩा के आरोप लगाए। घटना के बाद मृतक की चाची और होने वाली दुल्हन ने आत्मदाह की कोशिश की थी, जबकि अन्य महिला परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की।

मजिस्ट्रियल जांच में पुलिस की लापरवाही और हिरासत में मारपीट की पुष्टि हुई है। जांच में हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट और स्नस्रु विसरा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मामले में म्याना थाना के 7-8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। इस सूची में पूर्व थाना प्रभारी संजीत मावई और चौकी प्रभारी एसआई उत्तम सिंह कुशवाह भी शामिल हैं, जो अभी फरार हैं। अब सीबीआई ने इन आरेापियों की सूचना पर दो लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User