दुष्कर्म व कर्तव्य पटेल की हत्या के विरोध में हुआ प्रदर्शन, विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर (आरएनआई) लोहंदा कौशांबी में पाल समाज की बिटिया के साथ दुष्कर्म, बदायूं जिले में कर्तव्य पटेल की हत्या एवं उत्तर प्रदेश में लगातार बहुजन मूल निवासी समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना लोधी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश इस समय अपराध प्रदेश बन गया है। रोज कहीं न कहीं नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार, छेड़खानी के साथ हत्याएं हो रही हैं। बहुजन समाज के ऊपर मनुस्मृति के अनुसार व्यवहार किया जा रहा है। अंसार अली ने बताया कि मुस्लिमों के साथ मॉबलिंचिंग जैसे कृत्य बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। यह सरकार संविधान विरोधी है। इसको जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हम ओबीसी मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे। वंदना पटेल ने बताया कि इस सरकार में सरकार के नुमाइंदे ही बहन बेटियों के साथ गलत काम कर रहे हैं। इनके नेताओं के कई सारे कांड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन नेताओं से बेटी बचाओ अभियान चलाना पड़ेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंसार अली, बीएमपी के प्रदेश सचिव डा फूल सिंह लोधी, भारत मुक्ति मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना पटेल, जिलाध्यक्ष सीमा यादव, ब्रजरानी, रामकांती, ओबीसी मोर्चा के रंजीत मौर्य, मनोज मौर्य, दिलीप पटेल, बीएमपी जिलाध्यक्ष राम सजीवन लोधी आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



