चेयरमैन पर कर्मियों के पटल परिवर्तन में मनमानी का आरोप, एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे कर्मियों की सीट परिवर्तित करने की मांग

Friday, June 20, 2025 - 18:47
Updated: 1 year ago
0
चेयरमैन पर कर्मियों के पटल परिवर्तन में मनमानी का आरोप, एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे कर्मियों की सीट परिवर्तित करने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका परिषद में एक ही सीट पर लंबे समय से कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण की मांग के बाद अध्यक्ष के स्थान परिवर्तन से असंतुष्ट सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या पर स्थानांतरण सूची में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मांग पत्र सौपकर पुनः स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग किया।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभासद विनय तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सभासदों द्वारा नगर पालिका परिषद के कार्याें को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए कई वर्षाें से एक ही सीट पर कार्यरत कर्मियों के पटल परिवतन की मांग की गई थी। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा कर्मियों का स्थानांतरण कर नई सूची जारी कर दी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर कर्मियों के पटल में मामूली परिवर्तन कर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। कहा कि कर्मियों के स्थान परिवर्तन की जगह उसी विभाग में मामूली फेरबदल किया गया है। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप जनहित एवं नगर पालिका परिषद के हितों को दृष्टिगत रखते हुए नई स्थानांन्तरण सूची जारी करने की मांग किया। साथ ही कहा कि जब तक परिवर्तित सूची जारी नहीं की जाती तब तक नई सूची पर रोक लगाए जाने के लिए अध्यक्ष पालिका के अधिशासी अधिकारों को निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि तीन दिन की समय सीमा के अंदर नई लिस्ट जारी नहीं की जाती तो पालिका परिसर में सभासदों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर सभासद सुनील गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अतीश पासवान, गुड्डू यादव आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User